फरीदपुर: फरीदपुर थाना पुलिस ने तमंचे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
फरीदपुर थाना पुलिस ने गौसगंज पुलिया के पास से एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। हालांकि पुलिस ने बताया कि आरोपी जिला संभल का रहने वाला है। जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी को धर धबोचा है।