मोतिहारी: जमला में शॉर्ट सर्किट की वजह से कबाड़ के गोदाम में लगी आग, सारा सामान जलकर राख
जमला में शॉट सर्किट से सोमवार रात करीब 11 बजे कबाड़ के गोदाम में आग लगने से सारा सामान जल कर खाक हो गया। सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम घटनास्थल पहुंचती तब तक सब कुछ जल र खाक हो गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गोदाम करीब 3 से 4 कठ्ठा में फैला है। जिसमे ठूस ठूस कर सामान भर कर रखा हुआ था। मामले में अभी पीड़ित पक्ष के द्वारा पुलिस या सीओ को लिखित सूचना नही।