हरसूद: अवधपुरी कॉलोनी में अज्ञात चोर ने सूने मकानों पर धावा बोला, लाखों की नगदी और गहने चुराए
Harsud, Khandwa | May 29, 2026 बीती रात नगर परिषद छनेरा नया हरसूद की अवधपुरी कॉलोनी में चार सूने मकानों पर धावा बोलकर अज्ञात चोर ने लाखों रुपए की नगदी एवं गहनों पर हाथ साफ किया। शुक्रवार सुबह फरियादियों ने हरसूद थाने पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद हरसूद पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया।