बागपत: ईस्ट जवाहरनगर लोनी की पीड़ित महिला शारदा ने अवैध विद्युत कनेक्शन का आरोप लगाते हुए अधिशासी अभियंता बागपत से की शिकायत
Baghpat, Bagpat | Jun 25, 2026 गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे ईस्ट जवाहरनगर लोनी की पीडित महिला शारदा के मुताबिक उनकी भूमि ग्राम रसूलपुर जाहिद, जिला मेरठ में स्थित है। आरोप है कि विद्युत कर्मचारियों ने कथित रूप से अवैध धनराशि लेकर उनकी भूमि पर जनपद बागपत के एक गांव के एक व्यक्ति को उसके नाम नलकूप का विद्युत कनेक्शन जारी कर दिया, जबकि उनकी ओर से कोई आवेदन नहीं किया गया था।