प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों के लिए चुनाव हुआ सपन्न
प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों के चुनाव के लिए आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया गया। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। मतदान संपन्न होने के बाद वोटों की गिनती पांच अप्रैल से शुरू होगी। मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ज्यादातर बूथों पर वोटरों की लंबी लाइन लगी हुई थी।