प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक अहमद के दो बेटे उमर और अली का रिमांड कोर्ट ने किया मंजूर
प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र में बीते वर्ष 24 फरवरी को उमेश पाल को दिनदहाड़े गोली और बम मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था इस मामले में पुलिस की कार्यवाही लगातार चल रही है,हत्याकांड मामले में आरोपी अतीक अहमद के दो बेटे उमर और अली का रिमांड भी कोर्ट ने मंजूर कर लिया है, दरअसल नैनी जेल में बंद अली तथा लखनऊ जेल में बंद उमर दोनों हत्याकांड मामले के आरोपी है।