प्रयागराज: बेनीगंज में एक घर में लगी आग घर का सामान हुआ जलकर खाक
करेली थाना अंतर्गत बेनीगंज वार्ड नंबर 74 में आज बुधवार को आग लग गई जिसके चलते घर का सारा सामान चलकर खाक हो गया। किस कारण से आग लगी इसका अभी पता नहीं चला है। लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश कर रही थी।पुलिस द्वारा दमकल भी बुलाया गया जिससे आग पर काबू पा लिया गया है।किसी के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना नहीं है।