प्रयागराज: यात्रियों के मोबाइल फोन आदि सामान चोरी करने वाले अभियुक्त को प्रयागराज जंक्शन से GRP ने किया गिरफ्तार
प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों के मोबाइल फोन तथा अन्य सामान चोरी करने वाले अभियुक्त सानू उर्फ़ हैदर अब्बास निवासी हजरतगंज दरियाबाद थाना अतरसुईया को रेलवे सुरक्षा बल टीम द्वारा प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 1 से गिरफ्तार किया गया,जिसके कब्जे से दो मोबाइल फोन व ₹820 नगद बरामद किया गया तथा पकड़े गए अभियुक्त के ऊपर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाई की गई है।