झालरापाटन: प्रशासन ने हार्डकोर अपराधी सागर कुरैशी के अतिक्रमण तोड़े, रंगदारी और हत्या के आरोपी के 7 अवैध निर्माण ध्वस्त किए
झालावाड़ जिला एवं पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रंगदारी और हत्या के आरोपी कुरैशी गैंग के सरगना हार्डकोर अपराधी सागर कुरैशी के अवैध अतिक्रमण ध्वस्त किए। प्रशासन ने 7 स्थानों पर किए गए इन अवैध कब्जों को सावल मशीन से हटाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया।