पटना ग्रामीण: पटना में राजद नेता तेजस्वी यादव का विवादास्पद बयान कहा, "सूत्र को हम मूत्र समझते हैं"
पटना में रविवार की दोपहर 12 बजे राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा,सूत्र को हम मूत्र समझते हैं। ये वही सूत्र है जो पाकिस्तान का इस्लामाबाद और कराची तक कब्जा करा चुका था। उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। तेजस्वी का यह बयान केंद्र सरकार और खुफिया एजेंसियों पर अप्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष है।