नदबई: नगर रोड़ स्थित बीच का पाड़ा में नाले पर लगा लोहे का जाल टूटा, कार का पहिया फंसा
नदबई शहर के नगर तिराहा के पास बीच का पाड़ा क्षेत्र में पिछले करीब दो महीनों से नाले पर लगा लोहे का जाल टूटा पड़ा है, जिसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि, कई बार पालिका जनप्रतिनिधियों को शिकायत करने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।