उज्जैन शहर: मालनवासा चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी, बाइक सवार भाई-बहन व कार चालक घायल
नागझिरी थाना क्षेत्र के त्रिवेणी विहार स्थित मालनवासा चौराहे पर शनिवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार समीप ही डिवाइडर में जा घुसी जिससे उसके एयरबैग भी खुल गए। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन और कार चालक घायल हो गए।घटना शनिवार सुबह 11.15 बजे की है हादसे में कार का अगला और बाइक पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक का न