महेशपुर: पाकुड़ डीएसओ ने कई लैम्प्सो का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
पाकुड़ जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुमार अभिषेक ने शनिवार 1 बजे करीब महेशपुर प्रखंड के तीन धान अधिप्राप्ति केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने कानिझाडा, दमदमा और चंडालमारा लैंप्स का निरीक्षण के दौरान गोदाम में रखे धान की मात्रा, लैंप्स के रख-रखाव, पंजी क्रय पंजी, स्टॉक पंजी, और निरीक्षण पंजी का जांच की. मॉइस्चर मीटर से धान की नमी की जांच की गयी.