महेशपुर: महेशपुर-दुमकाडांगा मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक और साइकिल की टक्कर, दो घायल
महेशपुर -पाकुड़िया मुख्य सड़क के दुमकाडांगा मोड़ के समीप बीते गुरुवार की देर शाम को एक तेजरफ्तार बाइक चालक ने एक साइकिल सवार बच्चे को जोरदार धक्का मार दिया. जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार हिरणपुर तोड़ाई गांव निवासी लक्ष्मण रविदास बाइक में सवार होकर पाकुड़िया की ओर से हिरणपुर लौट रहा था.