बहादराबाद पुलिस ने त्योहारी मौसम में ड्रग्स सप्लाई में लिप्त शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। अलीपुर रोड से हुई आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस को 104 ग्राम स्मैक और 100 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं। पथरी के धनपुरा का रहने वाला आरोपी संजीत नशा तस्करी में ज्वालापुर पुलिस द्वारा पहले भी जेल की हवा खा चुका है। आरोपी संजीत ने कई बड़ी मछलियां के नाम का खुलासा किया।