पन्ना: जिले में संपदा 2.0 सॉफ्टवेयर से हुई पहली रजिस्ट्री, कलेक्टर ने आवेदक को सौंपे दस्तावेज
Panna, Panna | Oct 23, 2024 जनसंपर्क कार्यालय पन्ना ने रात्रि लगभग 8:00 बजे प्रेसनोट जारी कर मंगलवार को बताया कि शासन के निर्देशानुसार पन्ना जिले में भी अचल संपत्ति के पंजीयन की प्रक्रिया संपदा 2.0 सॉफ्टवेयर पर प्रारंभ हो गई है। मंगलवार को गुनौर विधानसभा के अमानगंज तहसील के ग्राम कमताना निवासी भास्कर पयासी ने संपदा 2.0 पर पहली रजिस्ट्री कराई।