गंगरार: गंगरार में बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने पक्षियों के लिए बांधे परिंडे
गंगरार मेजर बास्केटबॉल स्टेडियम में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर दाना-पानी की व्यवस्था की। ग्राउंड इंचार्ज प्रशांत राजपूत ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल रेफरी मुकेश खटीक के नेतृत्व में यह पहल की गई। कार्यक्रम में संरक्षक बाबूलाल बालोटिया, खेल भामाशाह ने बांधे है।