मंझनपुर: चक थांभा हादसे के पीड़ितों से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, उचित मुआवजे और आवास की मांग उठाई
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकथांभा गांव में मिट्टी का टीला ढहने से हुई दर्दनाक घटना के बाद राजनीतिक दलों का पीड़ित परिवारों से मिलने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में गांव पहुंचा।