सड़क से ऊंचा बना नाला!" वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक युवक दावा कर रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का है और यह उसकी "जीरो ग्राउंड रिपोर्ट" है। वीडियो में सड़क से ऊंचा बना नाला दिखाई दे रहा है, जिस पर युवक सवाल उठाते हुए नजर आ रहा है।
हालांकि, वीडियो में किए जा रहे दावों और इसके वास्तविक स्थान की स्वतंत्र पुष्टि हम नहीं करते हैं। यदि यह दावा सही है, तो यह निर्माण कार्य की गुणवत्ता और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।