बरूराज मोतीपुर: मोतीपुर के सिरसिया गांव में 'खेती बचाओ' अभियान शुरू, 75 किसानों ने लिया भाग
खेती बचाओ अभियान का शुभारंभ, 75 किसानों ने लिया भाग।।मुजफ्फरपुर डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा एवं कृषि विज्ञान केंद्र, सरैया के संयुक्त तत्वावधान में “खेती बचाओ अभियान” का शुभारंभ आज ग्राम श्रीसिया, प्रखंड मोतीपुर से किया गया। यह अभियान 1 जून से 30 जून 2026 तक संचालित होगा। कार्यक्रम में लगभग 75 किसानों ने भाग लिया।