डौण्डीलोहारा: संजारी में आज जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के संजारी में 21 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शासकीय हाई स्कूल संजारी में आयोजित शिविर के सफल आयोजन हेतु समाज कल्याण विभाग के उप संचालक अजय गेडाम को नोडल अधिकारी एवं जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंकज देव को नियुक्त किया गया है।