कासगंज: फतेहपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, शव पुलिस ने कासगंज पीएम के लिए भेजा
कासगंज के सिढपुरा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 50 वर्षीय पीयूष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से आगरा रेफर किया गया। उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है।