बिंदकी: मलवा ब्लॉक में 16 सूत्रीय मांगों को लेकर किसान मजदूर मोर्चा ने धरना प्रदर्शन किया, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बीडीओ को ज्ञापन दिया
फतेहपुर जनपद के मालवा कस्बे के ब्लॉक मुख्यालय में मंगलवार की दोपहर 12 बजे से 16 सूत्रीय मांगों को लेकर किसान मजदूर मोर्चा द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। धरना को संबोधित करते हुए किसान मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल ने किसानों मजदूरों की समस्याएं हल करने की मांग किया। धरना प्रदर्शन के अंत में खंड विकास अधिकारी कोमल सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।