नौगावां सादात: नौगांवा के मोहल्ला फखरपुर में बसपा नेता के घर चोरी, भाई की खुली आंख से चोर सामान छोड़कर हुए फरार
नौगांवा थाना क्षेत्र के मोहल्ला फखरपुर में बसपा नेता नूर अब्बास का परिवार रहता है। उन्होंने बताया है कि वह परिवार के लोगों के साथ नजीबाबाद एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गए थे, उनका भाई शनिवार रात करीब 11:30 बजे के आसपास में अपने घर फाकरपुरा आ गया था और वह घर में सो रहा था। करीब 12:00 बजे के आसपास में घर में खटखटा की आवाज आनी शुरू हुई थी।