नौगावां सादात: नौगांवा के गांव बीलना की नहर में मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी
नौगांवा तहसील क्षेत्र के गांव बीलना नहर में बेहता हुआ एक शव दिखाई दिया। वहां से गुजर रहे लोगों ने शुक्रवार रात करीब 7:30 बजे के आसपास में इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी, सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस वह स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक नहर में बेहता हुआ शव और आगे जा चुका था। फिर पुलिस को वह दिखाई नहीं दिया। फिलहाल पुलिस का कहना है कि शव आगे बह गया।