नौगावां सादात: नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव मुनव्वर में विद्युत ट्रांसफार्मर में लगी आग
नौगांवा तहसील क्षेत्र के गांव मुनव्वरपुर में शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात्रि करीब 12:30 पर बिजली ट्रांसफार्मर में आग लग गई, इसके बाद सभी गांव के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने इसकी सूचना दमकल विभाग की टीम के साथ-साथ बिजली विभाग अधिकारियों को दी, वहां मौजूद युवाओं ने इस घटनाक्रम को अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।