नौगावां सादात: नौगांवा अमरोहा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर
नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर पट्टी निवासी कुलदीप अमरोहा नगर में मजदूरी करने के लिए आता है। शुक्रवार को करीब 8:00 बजे अपना काम निपटाने के बाद बाइक लेकर घर जा रहा था। जैसे ही वह नौगांवा अमरोहा रोड पर पहुंचा तो तेज गति के साथ आए किसी अज्ञात वाहन ने कुलदीप की बाइक में टक्कर मार दी, टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।