अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद द्वारा सोमवार शाम 5 बजे करीब थाना दक्षिण का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना प्रभारी दक्षिण से थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, लंबित विवेचनाओं, अपराध नियंत्रण एवं पुलिस कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।