घाटोल: घाटोल जैन मंदिर में अष्टानिका महापर्व पर सिद्धों की आराधना का विशेष आयोजन, नंदीश्वर महामंडल विधान संपन्न
घाटोल के वासुपूज्य दिगंबर जैन मंदिर,घाटोल में अष्टानिका महापर्व के पावन अवसर पर सिद्धों की आराधना हेतु नंदीश्वर महामंडल विधान का भव्य आयोजन परम पूज्य आर्यिका 105प्रशम मति माताजी एवं आर्यिका 105उपशममति माताजी ससंघ के पावन सान्निध्य में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुआ। बुधवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार इस अवसर पर माताजी ने अपने मंगल प्रवचन प्रस्तुत किए।