संडीला: नदी में कलश विसर्जन करने गए युवक की शैवाल में फंसकर डूबने से हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Sandila, Hardoi | Jun 18, 2026 अतरौली के चमका में चल रही भागवत कथा के समापन पर गोमती नदी सिद्धनाथ घाट पर कलश विसर्जन करने गए 35 वर्षीय बबलू विसर्जन के दौरान बबलू नदी के बीच में चला गया जहाँ उसका पैर शैवाल में फंस जाने से डूब गया।लोगों ने कड़ी मशक्कत करते हुए एक घंटे बाद बबलू को खोजकर बाहर निकाला। परिजन बबलू को सीएचसी भरावन ले गए जहां अधीक्षक अरविंद मिश्रा ने बबलू की मौत होने की पुष्टि की।