कोरांव: नैड़ी लापर गांव में जमीनी विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, पुलिस की मौजूदगी में हुआ विवाद, कार्रवाई का आश्वासन मिला
कोरांव थाना क्षेत्र के नैड़ी लापर ग्राम पंचायत में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे यह विवाद पुलिस की मौजूदगी में हुआ। मामले की जानकारी मिलने पर तहसीलदार रोशनी सोलंकी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एक पक्ष, सुरेश देवी पत्नी सियाराम, ने आरोप लगाया है कि दबंग लोग उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे हैं।