बेगूसराय: कारगिल भवन में डीएम ने भारत की जनगणना-2027 को लेकर की प्रेस वार्ता, कई बिंदुओं पर दी जानकारी
कारगिल भवन में डीएम श्रीकांत शास्त्री ने भारत की जनगणना-2027 के सफल संचालन को लेकर प्रेसवार्ता का आयोजन गुरुवार की दोपहर 02:00 बजे किया. इस अवसर पर उन्होंने बताया कि इस बार की जनगणना कई मायनों में ऐतिहासिक होने जा रही है और इसमें आधुनिक तकनीक का व्यापक उपयोग किया जायेगा.