अथमलगोला: अथमलगोला पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
अथमलगोला थाना क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 8 बजे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हत्या के प्रयास मामले में संलिप्त दो प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों की तलाश काफी दिनों से की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है।