मुज़फ्फरनगर: नलकूपों पर हो रही चोरी के मामले में भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के ट्वीट के बाद पुलिस अधिकारी दौड़ पड़े जंगल की ओर
थाना चरथावल क्षेत्र में लगातार किसानों के नलकूपों पर हो रही चोरी को लेकर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट किया जिसको लेकर शनिवार को चरथावल थाना प्रभारी सहित आला अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ जंगल की ओर दौड़ पड़े और उनके द्वारा वहां पर पूरे मामले की छान बिन की गई। जिस पर उन्होंने कहा घटना का खुलासा होगा