मुज़फ्फरनगर: कांवड़ियों की व्यवस्थाओं की जांच के लिए सड़कों पर उतरे DM-SSP, बोले- शिव भक्तों की सुरक्षा में चूक नहीं होगी बर्दाश्त
फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर्व के आगमन में मात्र पांच दिन का समय शेष रह गया है, ऐसे में जहां शिवभक्त कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, वहीं व्यवस्थाओं में किसी तरह की कोई खामी न रह जाये, इसके मद्देनजर आला अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग व शिवालयों पर पहुंचकर निरीक्षण करना शुरू कर दिया है। निरीक्षण की इसी कड़ी में शनिवार को स्वयं डीएम-एसएसपी भ्रमण पर निकले