अनूपपुर: जिला अस्पताल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता गोष्ठी आयोजित, युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाने की अपील
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय परिसर में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, अनूपपुर के तत्वावधान में जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने तंबाकू और नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संचालक राजेन्द्र प्रसाद तिवारी उपस्थित रहे ।