पलिया: भारी बारिश से छोटी पलिया-पतवारा मार्ग क्षतिग्रस्त, बड़े वाहनों का आवागमन हुआ बंद
मूसलाधार बारिश के चलते छोटी पलिया-पतवारा मुख्य मार्ग पर पुलिया के पास सड़क का एक हिस्सा टूट गया है। हादसे से बचाव के लिए ग्रामीणों ने टूटी सड़क के पास बोरियाँ रखकर अस्थायी घेराबंदी की है। मार्ग क्षतिग्रस्त होने से बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है और केवल छोटे वाहन ही निकल पा रहे हैं।