भादरा में श्री श्याम कला मंडल द्वारा रामलीला मैदान में 20वें श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा से हुआ। महिलाओं व श्रद्धालुओं ने निशान यात्रा निकाली। 17 से 23 फरवरी तक भजन संध्या, अखंड ज्योति पाठ, छप्पन भोग, हवन व शोभायात्रा सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।