महोबा: खमरिया गांव में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा हड़कंप
Mahoba, Mahoba | Apr 15, 2026 महोबा के खन्ना थाना क्षेत्र के खमरिया गांव निवासी 45 वर्षीय केवट नामक व्यक्ति ने शराब के नशे में कमरे के अंदर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिवारिजनों ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो व्यक्ति फंदे पर लटका मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर उसका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।