Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
No video available

विदिशा नगर: ढोलखेड़ी चौराहे के पास एक ट्रक सडक ख़राब होने के कारण अनियंत्रित होकर पलटा, लाखो रुपए का नुकसान

Vidisha Nagar, Vidisha | Sep 15, 2023

MORE NEWS

एडिप योजना के तहत गंज बासौदा में दिव्यांगजनों हेतु शिविर आयोजित
..
भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत नगरपालिका गंज बासौदा में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 48 दिव्यांग हितग्राहियों का पंजीयन एवं परीक्षण कर उन्हें विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए जाने हेतु चिन्हित किया गया। कुल 132 उपकरणों में कैलीपर्स, कृत्रिम अंग, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र (कान की मशीन), वॉकर, बैसाखी, वॉकिंग स्टिक, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल तथा एल्बो स्टिक सहित अन्य आवश्यक सहायक साधन शामिल हैं।

शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और जीवन को अधिक सुगम बनाना है। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, एएलआईएमको उज्जैन से आए विशेषज्ञ दल तथा जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों ने हितग्राहियों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की।
 
#JansamparkMP #vidisha

एडिप योजना के तहत गंज बासौदा में दिव्यांगजनों हेतु शिविर आयोजित .. भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत नगरपालिका गंज बासौदा में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 48 दिव्यांग हितग्राहियों का पंजीयन एवं परीक्षण कर उन्हें विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए जाने हेतु चिन्हित किया गया। कुल 132 उपकरणों में कैलीपर्स, कृत्रिम अंग, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र (कान की मशीन), वॉकर, बैसाखी, वॉकिंग स्टिक, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल तथा एल्बो स्टिक सहित अन्य आवश्यक सहायक साधन शामिल हैं। शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और जीवन को अधिक सुगम बनाना है। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, एएलआईएमको उज्जैन से आए विशेषज्ञ दल तथा जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों ने हितग्राहियों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की। #JansamparkMP #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

बावड़ी उत्सव के तहत मेहरूखेड़ी में श्रमदान, जल संरक्षण का दिया संदेश
..
प्रदेशव्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले में बावड़ी उत्सव का आयोजन निरंतर जारी है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा प्रस्फुटन ग्राम मेहरूखेड़ी में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम स्थित कुएं की साफ-सफाई कर श्रमदान किया गया तथा जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया गया।
    
बावड़ी उत्सव के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। जल संगोष्ठी एवं बैठक आयोजित कर ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व से अवगत कराया गया। इसके साथ ही तालाब एवं कुएं की सफाई कर उनमें जमा कचरा निकाला गया तथा जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
   
कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन, रंगोली निर्माण एवं जल स्रोत पूजन भी किया गया। उपस्थित लोगों ने “जल है तो कल है” के संकल्प के साथ जल संरक्षण की शपथ ली। 
    
कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्रीमती पूजा श्रीवास्तव, नवांकुर संस्था प्रमुख रविंद्र दांगी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मेहरूखेड़ी के अध्यक्ष जसवंत सिंह दांगी, सचिव जगदीश दांगी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Jansampark Madhya Pradesh 
#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान #vidisha

बावड़ी उत्सव के तहत मेहरूखेड़ी में श्रमदान, जल संरक्षण का दिया संदेश .. प्रदेशव्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले में बावड़ी उत्सव का आयोजन निरंतर जारी है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा प्रस्फुटन ग्राम मेहरूखेड़ी में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम स्थित कुएं की साफ-सफाई कर श्रमदान किया गया तथा जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया गया। बावड़ी उत्सव के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। जल संगोष्ठी एवं बैठक आयोजित कर ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व से अवगत कराया गया। इसके साथ ही तालाब एवं कुएं की सफाई कर उनमें जमा कचरा निकाला गया तथा जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन, रंगोली निर्माण एवं जल स्रोत पूजन भी किया गया। उपस्थित लोगों ने “जल है तो कल है” के संकल्प के साथ जल संरक्षण की शपथ ली। कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्रीमती पूजा श्रीवास्तव, नवांकुर संस्था प्रमुख रविंद्र दांगी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मेहरूखेड़ी के अध्यक्ष जसवंत सिंह दांगी, सचिव जगदीश दांगी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 22, 2026

पशुपालन में रचा सफलता का नया अध्याय, एक गाय से खड़ा किया आधुनिक डेयरी फार्म 
..
ग्राम पीपलखेड़ा के युवा पशुपालक श्री राजेश धाकड़ ने अपनी मेहनत, लगन और वैज्ञानिक सोच के बल पर यह साबित कर दिया है कि सीमित संसाधन भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनते। लगभग दस वर्ष पूर्व केवल एक गाय से पशुपालन की शुरुआत करने वाले राजेश आज 15 उच्च नस्ल की गायों के सफल डेयरी फार्म के संचालक हैं और प्रतिमाह लाखों रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं।

विदिशा जिले के ग्राम पीपलखेड़ा निवासी श्री राजेश धाकड़ ने दसवीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त की है। प्रारंभिक दौर में उनकी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति सामान्य थी, लेकिन उनके भीतर आत्मनिर्भर बनने और कुछ नया करने का जज़्बा था। इसी संकल्प के साथ उन्होंने एक गाय से डेयरी व्यवसाय की शुरुआत की। शुरुआती चुनौतियों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार सीखने व आगे बढ़ने का प्रयास जारी रखा।

श्री राजेश धाकड़ नियमित रूप से पशुपालन प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेते रहे। इन प्रशिक्षणों से उन्हें वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन करने की प्रेरणा और तकनीकी जानकारी मिली। पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा समय-समय पर दिए गए मार्गदर्शन ने उनके ज्ञान और आत्मविश्वास को नई दिशा दी। उन्होंने पशुओं के स्वास्थ्य, पोषण और प्रजनन प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों को अपनाया।

कृत्रिम गर्भाधान तकनीक का उपयोग कर उन्होंने अपनी देशी गायों से उन्नत HF नस्ल की 15 गायें और एक बछड़ी तैयार की। पशुओं के बेहतर पोषण के लिए वे गेहूं, मक्का, चना, सोयाबीन, सरसों और संतुलित पशु आहार का उपयोग करते हैं। साथ ही वर्षभर हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बरसीम, नेपियर और मख्खन घास का उत्पादन भी स्वयं करते हैं। इस वैज्ञानिक प्रबंधन का परिणाम यह हुआ कि उनके डेयरी फार्म में दूध उत्पादन लगातार बढ़ता गया।

वर्तमान में उनके फार्म से प्रतिदिन लगभग 130 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। उन्हें दूध का औसत मूल्य 35 से 38 रुपये प्रति लीटर प्राप्त होता है। डेयरी व्यवसाय को और अधिक संगठित रूप देने के लिए उन्होंने स्वयं की बीएमसी (बल्क मिल्क कूलर) भी स्थापित की है। इसके माध्यम से वे आसपास के पशुपालकों से दूध खरीदकर दुग्ध संघ एवं बाजार में विक्रय करते हैं। इस अतिरिक्त गतिविधि से उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और आज उनकी मासिक औसत आय लगभग डेढ़ लाख रुपये तक पहुंच चुकी है।

श्री राजेश धाकड़ का सपना अपने डेयरी फार्म को विकसित कर 50 गायों का आधुनिक डेयरी केंद्र स्थापित करना है। वे चाहते हैं कि अधिक से अधिक ग्रामीण युवा पशुपालन को रोजगार और स्वरोजगार के सशक्त माध्यम के रूप में अपनाएं। उनका मानना है कि यदि सही प्रशिक्षण, आधुनिक तकनीक और मेहनत का समन्वय किया जाए तो पशुपालन के क्षेत्र में भी बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है। उनकी मेहनत प्रेरणादायक यात्रा यह संदेश देती है कि सफलता बड़े संसाधनों की मोहताज नहीं होती। सही मार्गदर्शन, निरंतर सीखने की इच्छा और कठिन परिश्रम के बल पर कोई भी व्यक्ति अपने सपनों को साकार कर सकता है। उनकी उपलब्धि आज क्षेत्र के युवाओं और पशुपालकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।

Jansampark Madhya Pradesh 
#vidisha #JansamparkMP

पशुपालन में रचा सफलता का नया अध्याय, एक गाय से खड़ा किया आधुनिक डेयरी फार्म .. ग्राम पीपलखेड़ा के युवा पशुपालक श्री राजेश धाकड़ ने अपनी मेहनत, लगन और वैज्ञानिक सोच के बल पर यह साबित कर दिया है कि सीमित संसाधन भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनते। लगभग दस वर्ष पूर्व केवल एक गाय से पशुपालन की शुरुआत करने वाले राजेश आज 15 उच्च नस्ल की गायों के सफल डेयरी फार्म के संचालक हैं और प्रतिमाह लाखों रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं। विदिशा जिले के ग्राम पीपलखेड़ा निवासी श्री राजेश धाकड़ ने दसवीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त की है। प्रारंभिक दौर में उनकी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति सामान्य थी, लेकिन उनके भीतर आत्मनिर्भर बनने और कुछ नया करने का जज़्बा था। इसी संकल्प के साथ उन्होंने एक गाय से डेयरी व्यवसाय की शुरुआत की। शुरुआती चुनौतियों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार सीखने व आगे बढ़ने का प्रयास जारी रखा। श्री राजेश धाकड़ नियमित रूप से पशुपालन प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेते रहे। इन प्रशिक्षणों से उन्हें वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन करने की प्रेरणा और तकनीकी जानकारी मिली। पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा समय-समय पर दिए गए मार्गदर्शन ने उनके ज्ञान और आत्मविश्वास को नई दिशा दी। उन्होंने पशुओं के स्वास्थ्य, पोषण और प्रजनन प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों को अपनाया। कृत्रिम गर्भाधान तकनीक का उपयोग कर उन्होंने अपनी देशी गायों से उन्नत HF नस्ल की 15 गायें और एक बछड़ी तैयार की। पशुओं के बेहतर पोषण के लिए वे गेहूं, मक्का, चना, सोयाबीन, सरसों और संतुलित पशु आहार का उपयोग करते हैं। साथ ही वर्षभर हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बरसीम, नेपियर और मख्खन घास का उत्पादन भी स्वयं करते हैं। इस वैज्ञानिक प्रबंधन का परिणाम यह हुआ कि उनके डेयरी फार्म में दूध उत्पादन लगातार बढ़ता गया। वर्तमान में उनके फार्म से प्रतिदिन लगभग 130 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। उन्हें दूध का औसत मूल्य 35 से 38 रुपये प्रति लीटर प्राप्त होता है। डेयरी व्यवसाय को और अधिक संगठित रूप देने के लिए उन्होंने स्वयं की बीएमसी (बल्क मिल्क कूलर) भी स्थापित की है। इसके माध्यम से वे आसपास के पशुपालकों से दूध खरीदकर दुग्ध संघ एवं बाजार में विक्रय करते हैं। इस अतिरिक्त गतिविधि से उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और आज उनकी मासिक औसत आय लगभग डेढ़ लाख रुपये तक पहुंच चुकी है। श्री राजेश धाकड़ का सपना अपने डेयरी फार्म को विकसित कर 50 गायों का आधुनिक डेयरी केंद्र स्थापित करना है। वे चाहते हैं कि अधिक से अधिक ग्रामीण युवा पशुपालन को रोजगार और स्वरोजगार के सशक्त माध्यम के रूप में अपनाएं। उनका मानना है कि यदि सही प्रशिक्षण, आधुनिक तकनीक और मेहनत का समन्वय किया जाए तो पशुपालन के क्षेत्र में भी बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है। उनकी मेहनत प्रेरणादायक यात्रा यह संदेश देती है कि सफलता बड़े संसाधनों की मोहताज नहीं होती। सही मार्गदर्शन, निरंतर सीखने की इच्छा और कठिन परिश्रम के बल पर कोई भी व्यक्ति अपने सपनों को साकार कर सकता है। उनकी उपलब्धि आज क्षेत्र के युवाओं और पशुपालकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। Jansampark Madhya Pradesh #vidisha #JansamparkMP

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 22, 2026

ना हवा पानी और बरसात जड़ से उखाड़ कर गिर गया बट वृक्ष

ना हवा पानी और बरसात जड़ से उखाड़ कर गिर गया बट वृक्ष

Vidisha Nagar, Vidisha | Jun 22, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सांदीपनि विद्यालय नटेरन में हुआ योग कार्यक्रम।12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के शासकीय विद्यालयों में विभिन्न योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में नटेरन स्थित सांदीपनि विद्यालय में योग कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अन्य उपस्थित जनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया। इस अवसर पर योग के महत्व एवं उसके स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डाला गया। प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर नियमित योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा। #InternationalYogaDay #vidisha

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सांदीपनि विद्यालय नटेरन में हुआ योग कार्यक्रम।12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के शासकीय विद्यालयों में विभिन्न योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में नटेरन स्थित सांदीपनि विद्यालय में योग कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अन्य उपस्थित जनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया। इस अवसर पर योग के महत्व एवं उसके स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डाला गया। प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर नियमित योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा। #InternationalYogaDay #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

विदिशा नगर: ढोलखेड़ी चौराहे के पास एक ट्रक सडक ख़राब होने के कारण अनियंत्रित होकर पलटा, लाखो रुपए का नुकसान - Vidisha Nagar News