सीतापुर: लुधियाना से सीतापुर आते समय ट्रेन में संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत, पुलिस तहकीकात में जुटी
सीतापुर जनपद के मछरेहटा इलाके में रहने वाली एक महिला अपने पति के साथ में लुधियाना में मजदूरी का काम करती थी लुधियाना से ट्रेन में सवार होकर पति के साथ वापस आते समय रास्ते में महिला की ट्रेन में हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई मामले में मायके वालों ने ससुराल वालों और पति पर आरोप लगाए पुलिस के द्वारा मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है।