सरदारशहर: सरदारशहर में जर्जर सड़कों की मरम्मत को लेकर ऑटो यूनियन ने SDM को सौंपा ज्ञापन
सरदारशहर। गुरुवार को सरदारशहर ऑटो यूनियन ने जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। यूनियन के बैनर तले बड़ी संख्या में ऑटो चालक एसडीएम कार्यालय पहुंचे और नगर परिषद के प्रति नाराजगी जताई। चालकों ने कहा कि शहर में कई सड़कें बदहाल हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा रहता है।