अधौरा: अधौरा के डुमुरका गांव से नीलगाय के मांस के साथ वन विभाग की टीम ने आरोपित को किया गिरफ्तार
अधौरा के डुमुरका गांव से नीलगाय के मांस के साथ वन विभाग की टीम ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आज मंगलवार को 2 बजे डीएफओ संजीव रंजन ने बताया कि गिरफ्तार अधौरा थाना क्षेत्र के डुमुरका गांव निवासी रामदेव राम के पुत्र शिवराम बताया जाता है। सूचना मिली कि वन क्षेत्र में नीलगाय का मांस पैकेट में कर कर बेचा जा रहा है। वन विभाग की टीम द्वारा आरोपी को पकड़ा गया है।