अधौरा: अधौरा के बभनी में बिल्डिंग का काम कर रहे राजमिस्त्री की ठंड लगने से हुई मौत, सदर में कराया गया पोस्टमार्टम
अधौरा के बभनी में बिल्डिंग का काम कर रहा राजमिस्त्री को ठंड लगने से मौत हो गई। यह घटना गुरुवार सुबह 9 बजे की बताई जाती है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक मोहनिया थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव निवासी स्वर्गीय रघुनाथ राम के 58 वर्षीय पुत्र पूर्णमासी राम बताया जाता है। मृतक के नाती सुशील कुमार ने बताया कि 2 साल से अधौरा में ही काम करते थे।