अधौरा: अधौरा कृषि विज्ञान केंद्र में विश्व मृदा दिवस पर किसानों को मृदा संरक्षण की विस्तृत जानकारी दी गई
अधौरा कृषि विज्ञान केन्द्र में विश्व मृदा दिवस पर किसानों को मृदा संरक्षण की विस्तृत जानकारी दी गई। शुक्रवार को 1 बजे मृदा विशेषज्ञ डॉक्टर मनीष कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ सदानंद राय के द्वारा किया गया। जिसमें मिट्टी के महत्व उसकी उर्वता को दीर्घकाल तक बनाए रखने की तकनीकी तथा मृदा स्वास्थ्य को ले बताया गया।