अधौरा: अधौरा सीआरपी कैंप के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, युवक घायल, सदर रेफर
अधौरा सीआरपी कैंप के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई जहां युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जो यह घटना रविवार 2:30 बजे की बताई जाती है। जो अधौरा थाना क्षेत्र के अधौरा गांव निवासी इंद्रजीत सिंह का 19 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार बताया जाता है। परिजनों ने बताया कि अपने गांव से बाइक से झड़पा गांव किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान सड़क हादसा में घायल हो गया है।