मेरठ में अवैध निर्माणों पर दूसरे दिन भी चला बुलडोजर, महिला का फूटा गुस्सा #वायरल #वीडियो #News #reporting #awareness
मेरठ के शास्त्रीनगर क्षेत्र में अवैध निर्माणों और कब्जों के खिलाफ आवास विकास परिषद का ध्वस्तीकरण अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर कार्रवाई की गई और चिन्हित निर्माणों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी जताया। इसी बीच एक महिला अपने मकान को टूटता देख भावुक हो गई और गुस्से में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, "सबके बच्चे मरेंगे।" क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है और अभियान लगातार जारी है।