फतुहा: सुपनचक गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल फतुहा थाना की पुलिस ने पहुंचाया सीएचसी।
Fatwah, Patna | Feb 6, 2024 सुपनचक गांव के पास पैदल बाइक धकेलकर ले जा रहे युवक को अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी है। जिससे बिहार शरीफ के कटरा मोहल्ला निवासी मोहम्मद ओवैस बुरी तरह घायल हो गया है। फतुहा थाना की पुलिस ने घायल मोहम्मद ओवैस को फतुहा सीएचसी मैं भर्ती कराया है। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया है। घायल की स्थिति चिंताजनक है। कार सवार भागने में सफल रहा है।