फतुहा: सोमवार को देर शाम को मौजीपुर हाट के पास ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर बाइक सवार हुआ घायल।
Fatwah, Patna | Feb 6, 2024 मौजीपुर हाट के पास अनियंत्रित ऑटो के टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया है। ग्रामीणों ने बाइक सवार को फतुहा सीएचसी में भर्ती करा दिया है। घायल की पहचान नोहटा निवासी रामजी सिंह उर्फ जूली सिंह के रूप में हुई है। मौके से ऑटो चालक भागने में सफल रहा है। सूचना मिलते ही परिजन भी फतुहा सीएचसी पहुंच गए हैं। डॉक्टरो ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है।