सिवनी: मोर्चा देवी मंदिर के लापता पुजारी का जंगल में मिला शव, वन्यजीव हमले की आशंका, जांच जारी
Seoni, Seoni | Nov 6, 2025 सिवनी के बरघाट थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के पास स्थित मोर्चा देवी मंदिर के 12 दिन से लापता बुजुर्ग पुजारी केदार वाड़ीवा का शव जंगल मे नाले में बरामद किया गया। गुरुवार को बताया गया कि मंदिर से लगभग तीन किलोमीटर भीतर जंगल के नाले में पुजारी का शव कई टुकड़ों में मिला है। परिजनों द्वारा लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद खोजबीन करने पर शव बरामद हुआ है।